गुरुग्राम के सेक्टर-45 में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दोस्तो पर आरोप

सेक्टर-45 में विवाद के बाद युवक की चाकू से हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, वारदात में उसके दोस्तों की भूमिका सामने आई है। आरोपी घटना के बाद फरार हैं
Gurugram- सेक्टर-45 में एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, युवक की हत्या उसके परिचितों ने ही की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।मृतक की पहचान बाबूलाल के तौर पर हुई है। वह मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला था और सेक्टर-45 की झुग्गियों में रहकर ड्राइवरी का काम करता था। आज दोपहर करीब ढाई बजे उसके कुछ दोस्त उससे मिलने पहुंचे थे।
पुलिस के मुताबिक, दोस्तों के आने के बाद किसी बात को लेकर बाबूलाल और उनके बीच विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान मामला बढ़ गया और आरोपियों ने बाबूलाल पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल बाबूलाल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलने पर सेक्टर-40 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हत्या की वजह और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है, साथ ही फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Tags:GurgaonGurugramGurugramnewsHaryanaCrimeHaryananewsPoliceGurgaonpoliceGurugrampoliceMurder




