BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Political/समय पर काम पूरा नहीं किया तो एजेंसी होगी ब्लैकलिस्ट, सीनियर डिप्टी मेयर ने दिए सख्त निर्देश

समय पर काम पूरा नहीं किया तो एजेंसी होगी ब्लैकलिस्ट, सीनियर डिप्टी मेयर ने दिए सख्त निर्देश

SM

Sahil Manchanda

Published on Sep 1, 20262 min read

समय पर काम पूरा नहीं किया तो एजेंसी होगी ब्लैकलिस्ट, सीनियर डिप्टी मेयर ने दिए सख्त निर्देश
नगर निगम मानेसर में विकास कार्यों की समीक्षा हुई। सीनियर डिप्टी मेयर ने समय पर काम पूरा न करने वाली एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए।
Gurugram- नगर निगम मानेसर के सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव ने मंगलवार को निगम अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। प्रवीन यादव ने कहा कि पार्षदगणों से मिली रिपोर्ट के अनुसार वार्डों में बहुत से कार्य समय सीमा पूरी होने के बाद भी पूरे नहीं हुए हैं। निर्माण कार्य करने वाली एजेंसी टेंडर लेकर कार्यों को अधूरा छोड़ देती है या शुरू ही नहीं करती। समय सीमा में कार्य पूरे न करने वाली एजेंसियों को नगर निगम ब्लैकलिस्ट करेगा।
Article image
सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव ने अधिकारियों से सभी 20 वार्डों में चल रहे विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की। अधिकारियों ने बताया सभी वार्डों में कार्य करवाएं जा रहे हैं। कई जगह पर कार्य पूरा होने पर कुछ विलंब हो रहा है, जिसे तालमेल करके पूरा करवाने के प्रयास जारी है। अधिकारियों ने बताया कि केवल गली या सड़क के निर्माण कार्य में ग्रामीणों की ओर से किए गए अतिक्रमण कार्य में देरी का प्रमुख कारण है।
Article image
अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इस दौरान संयुक्त आयुक्त दर्शन यादव ने कहा कि अगले सप्ताह से निगम की प्रवर्तन शाखा प्रमुखता से ऐसे अतिक्रमण के खिलाफ सघन अभियान चलाएगी, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। प्रवीन यादव ने कहा कि पूरे निगम क्षेत्र में पीने के पानी की सप्लाई दुरुस्त करवाना उनकी प्राथमिकता है। जिन वार्डों में एसटीपी बनाए जा रहे है, उन्हें जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए। स्ट्रीट लाइटों से संबंधित आवश्यम दिशा-निर्देश भी उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में मौजूद वार्ड पार्षद या उनके प्रतिनिधियों से सिलसिलेवार उनके वार्डों में चल रहे कार्याें के बारे में जानकारी देते हुए अपनी-अपनी समस्याएं रखी।
Article image
इस दौरान उप-निगम आयुक्त अपूर्व चौधरी, एक्सईएन मंदीप धनखड़, निजेश, वासु बग्गन, सुशील ठाकरान, एसडीओ अमन राठी, अनिल मलिक, विकास शर्मा, संजोग शर्मा, रविंद्र दहिया, शशिकांत, पार्षद दिनेश यादव, पार्षद बालकिशन, पार्षद मनोज यादव, नामित पार्षद शेर सिंह चौहान, नामित पार्षद किरोड़ी तंवर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।  
Tags:GurgaonGurugramGurugramnewsManesarManesarnewsMCmanesarcivicissuesMunicipalcorporationMcmNagarnigam

More from Political