बंधवाड़ी टोल प्लाजा पर टैक्सी चालक से मारपीट, दो टोल कर्मचारी गिरफ्तार

बंधवाड़ी टोल प्लाजा पर टोल फीस को लेकर विवाद के बाद टैक्सी चालक से मारपीट का आरोप है। पुलिस ने दो टोल कर्मचारियों को गिरफ्तार कर निवारक कार्रवाई की।
Gurugram- बंधवाड़ी टोल प्लाजा पर टैक्सी चालक के साथ मारपीट के मामले में ग्वाल पहाड़ी पुलिस चौकी ने दो टोल कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, यह विवाद टोल फीस को लेकर हुआ था, जिसके बाद टैक्सी चालक के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई।
पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त 2026 को एक व्यक्ति पुलिस चौकी ग्वाल पहाड़ी पहुंचा और शिकायत दी। शिकायत में उसने बताया कि 24 अगस्त को बंधवाड़ी टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारी शौकिंन्दर और अभिषेक ने उसके साथ मारपीट की थी।शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को 25 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शौकिंन्दर और अभिषेक, दोनों निवासी गांव मांगर, जिला फरीदाबाद, के तौर पर हुई है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि टोल फीस को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी विवाद के दौरान दोनों टोल कर्मचारियों पर टैक्सी चालक के साथ मारपीट करने का आरोप है।मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 126 और 170 BNSS के तहत निवारक कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की गई है और घटना से जुड़े तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।
Tags:GurgaonGurugramHaryanaHaryananewspoliceGurgaonpoliceGurugrampoliceCrime




