BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Crime/सेक्टर-56 में थार से स्टंटबाजी, 3 आरोपी काबू

सेक्टर-56 में थार से स्टंटबाजी, 3 आरोपी काबू

SM

Sahil Manchanda

Published on Aug 20, 20261 min read

सेक्टर-56 में थार से स्टंटबाजी, 3 आरोपी काबू
सेक्टर-56 हुडा मार्केट में थार से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने संज्ञान लेते हुए 3 आरोपियों को काबू कर थार कार भी बरामद कर ली है।
Gurugram- सेक्टर-56 स्थित हुडा मार्केट पार्किंग में थार कार से खतरनाक स्टंट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू किया है। स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो में युवक महिंद्रा थार कार के साथ खतरनाक तरीके से स्टंट करते नजर आ रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद सेक्टर-56 थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और 20 अगस्त को तीन आरोपियों को गुरुग्राम से काबू कर लिया।

आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय सक्षम, 21 वर्षीय सचिन और 21 वर्षीय अंकित शर्मा के रूप में हुई है।पूछताछ में सामने आया कि सक्षम थार को लापरवाही से चलाकर स्टंट कर रहा था, जबकि सचिन कार पर लटककर स्टंट कर रहा था। वहीं, अंकित शर्मा इस पूरी स्टंटबाजी का वीडियो बना रहा था।

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल महिंद्रा थार कार भी बरामद कर ली है। मामले में आगे की जांच जारी है।गुरुग्राम पुलिस ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे वीडियो और यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार नजर रखी जा रही है। नियम तोड़ने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Tags:GurgaonGurugramGurugramnewsHaryanaPoliceGurgaonpoliceGurugrampoliceStuntThar

More from Crime