BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Crime/मोबाइल फोन हैक करने के शक में साथी की गला काटकर हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल फोन हैक करने के शक में साथी की गला काटकर हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

SM

Sahil Manchanda

Published on Aug 22, 20262 min read

मोबाइल फोन हैक करने के शक में साथी की गला काटकर हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार
मोबाइल फोन हैक करने के शक में हुए विवाद के बाद युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Gurugram- गुरुग्राम के ईस्ट राजीव नगर में मोबाइल फोन हैक करने के शक को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू से गला काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को बिहार के नवादा से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, 13 अगस्त को सेक्टर-14 थाना पुलिस को एक मकान की दूसरी मंजिल के कमरे में युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को बेड पर खून से लथपथ शव मिला, जिसका गला कटा हुआ था। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी सुजीत कुमार खानवर के रूप में हुई।

जांच में सामने आया कि आरोपी केशव और उसका साथी राहुल भी नक्शा बनाने का काम करते थे और मृतक के साथ उनकी पहले से जान-पहचान थी। पुलिस के अनुसार, एक आरोपी का मोबाइल फोन हैक होने के बाद उन्हें मृतक पर फोन हैक करने का शक था।

घटना वाले दिन आरोपी और मृतक एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान ईमेल आईडी को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने कथित तौर पर चाकू से सुजीत का गला काट दिया और उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 21 अगस्त को केशव और राहुल को नवादा, बिहार से गिरफ्तार किया। दोनों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
Tags:GurgaonGurugramGurugramnewsHaryanaHaryananewsPoliceGurgaonpoliceGurugrampoliceCrimemurder

More from Crime