BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Crime/दोस्त की नाबालिक बहन से डेढ़ महीने तक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

दोस्त की नाबालिक बहन से डेढ़ महीने तक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

SM

Sahil Manchanda

Published on Aug 19, 20262 min read

दोस्त की नाबालिक बहन से डेढ़ महीने तक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
सेक्टर-31 में एक युवक ने अपने ही दोस्त की नाबालिग बहन के साथ करीब डेढ़ महीने तक डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया।
Gurugram- अपने दोस्त के घर बेरोक -टोक आवाजाही का नाजायज फायदा उठाकर एक युवक ने उसकी 15 साल की नाबालिग बहन के साथ करीब डेढ़ महीने तक लगातार दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकियां भी देता रहा। पीड़िता की मां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है।

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से बिहार की रहने वाली महिला ने दर्ज शिकायत में बताया कि आरोपी उनके बेटे का मित्र है। इस नाते उसका घर में काफी समय से आना-जाना था। जून से जुलाई महीने के बीच आरोपी ने इसी जान-पहचान और पारिवारिक विश्वास का फायदा उठाया। वह नाबालिग को सेक्टर-31 स्थित एक मकान में ले गया और डरा-धमकाकर उसके साथ गलत काम करता रहा।

आरोपी लगातार किशोरी को खामोश रहने के लिए डराता था, जिसके चलते 15 वर्षीया पीड़िता महीनों तक खौफ के साए में चुप रही। अंततः साहस दिखाते हुए उसने अपनी मां को इस दरिंदगी के बारे में बताया। यह सुनते ही परिवार के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत थाना सेक्टर-40 में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मंगलवार को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(3) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 6 के तहत केस दर्ज किया। पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी कर आरोपी अर्चित (निवासी सेक्टर-45) को गिरफ्तार कर लिया।महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पूनम ने बताया कि आरोपी बालिग है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और पीड़िता की काउंसलिंग कराई जा रही है।
Tags:Gurgaongurugramharyanacrimerapeminorgirlpocso

More from Crime