BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Crime/VIP सुरक्षा में चूक पर बड़ा एक्शन, 2 DCP को नोटिस; SHO समेत कई सस्पेंड

VIP सुरक्षा में चूक पर बड़ा एक्शन, 2 DCP को नोटिस; SHO समेत कई सस्पेंड

SM

Sahil Manchanda

Published on Aug 21, 20262 min read

VIP सुरक्षा में चूक पर बड़ा एक्शन, 2 DCP को नोटिस; SHO समेत कई सस्पेंड
VIP मूवमेंट के दौरान सुरक्षा में चूक पर गुरुग्राम पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया। 2 DCP को नोटिस जारी किए गए, जबकि SHO समेत कई पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया
Gurugram- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के VIP मूवमेंट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में व्यवधान के मामले को पुलिस आयुक्त ने गंभीरता से लिया है। मामले में जिम्मेदारी तय करते हुए गुरुग्राम पुलिस ने कई अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

मुख्यमंत्री के गुरुग्राम आगमन के दौरान VIP सुरक्षा व्यवस्था के लिए किए गए सुरक्षा इंतजामों के बीच काफिले की सुरक्षा में व्यवधान पैदा हुआ था। इस मामले को लेकर पुलिस आयुक्त गुरुग्राम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए ड्यूटी में लापरवाही और समन्वय की कमी की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए।

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस उपायुक्त पश्चिम और पुलिस उपायुक्त अपराध को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। दोनों अधिकारियों से VIP मूवमेंट के दौरान हुई सुरक्षा चूक को लेकर जवाब मांगा गया है।

वहीं, थाना प्रबंधक सिविल लाइंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके साथ मौके पर ड्यूटी पर तैनात कई अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा संबंधित जोन के SIS पश्चिम को भी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है।

पुलिस ने मामले में इंटेलिजेंस इंचार्ज के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि VIP मूवमेंट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई और इसके लिए कौन-कौन अधिकारी या कर्मचारी जिम्मेदार रहे।

पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि VIP सुरक्षा व्यवस्था बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही, आपसी समन्वय की कमी या ड्यूटी में शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की चूक सामने आने पर जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

गुरुग्राम पुलिस ने कहा है कि VIP सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को VIP मूवमेंट के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करने और आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
Tags:GurgaonGurugramGurugrampoliceCrimePoliceSuspendDCPGurgaonpoliceHaryanapolice

More from Crime