आपसी कहासुनी में पिस्टल दिखाकर मारपीट करने वाले 2 युवक गिरफ्तार, हथियार बरामद

आपसी कहासुनी के बाद पिस्टल दिखाकर युवक से मारपीट करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार।आरोपियों के कब्जे से पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस बरामद।
Gurugram- बजघेड़ा थाना क्षेत्र में आपसी कहासुनी के बाद एक युवक के साथ पिस्टल की बट से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
मामला 17 अगस्त 2026 का है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह न्यू पालम विहार में अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान आशु नाम का युवक वहां पहुंचा। शिकायतकर्ता ने आशु से कमरे में चप्पल उतारकर आने के लिए कहा, जिस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और आशु गाली-गलौज करने लगा।
कुछ समय बाद आशु अपने एक साथी के साथ पिस्टल लेकर वहां पहुंचा। आरोप है कि दोनों ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की और पिस्टल की बट से उस पर हमला किया। इसके साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।शिकायत मिलने के बाद थाना बजघेड़ा पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की जांच अपराध शाखा सेक्टर-39 की टीम को सौंपी गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 21 अगस्त 2026 को साईं कुंज, न्यू पालम विहार के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशु राणा, उम्र 20 वर्ष, निवासी गांव बजघेड़ा, गुरुग्राम और सागर कादियान, उम्र 22 वर्ष, निवासी साईं कुंज, न्यू पालम विहार, गुरुग्राम के रूप में हुई है।
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि शिकायतकर्ता और आरोपी आशु राणा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी विवाद के बाद दोनों आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और मामले की जांच जारी है
Tags:GurgaonGurugramGurugramnewsHaryanaPoliceGurugrampoliceGurgaonpoliceCrimeMaarpeet




