तेज बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़क, घाटा पावरहाउस-घाटा टी-पॉइंट मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद

तेज बारिश के कारण घाटा पावरहाउस से घाटा टी-पॉइंट जाने वाली सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। सुरक्षा के मद्देनजर इस मार्ग को बंद कर दिया है।
Gurugram- लगातार बारिश के चलते घाटा पावरहाउस से घाटा टी-पॉइंट को जोड़ने वाली सड़क का एक हिस्सा टूट गया, जिससे सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए। गड्ढों में पानी भर जाने के कारण यह मार्ग वाहन चालकों के लिए बेहद खतरनाक हो गया।स्थिति को देखते हुए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत इस मार्ग को सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद कर दिया। पुलिस का कहना है कि सड़क की मरम्मत और हालात सामान्य होने तक इस रास्ते पर किसी भी वाहन को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किया है। घाटा पावरहाउस से घाटा टी-पॉइंट की ओर जाने वाले लोगों से अपील की गई है कि वे मुख्य मार्ग के बजाय दाहिनी ओर बने वैकल्पिक रास्ते का उपयोग करें, ताकि सुरक्षित तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
ट्रैफिक पुलिस ने यह भी कहा है कि बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए स्थान के आसपास जाने से बचें। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें और अनावश्यक जोखिम लेने से बचें। साथ ही बारिश के दौरान धीमी गति से वाहन चलाएं और सभी यातायात नियमों का पालन करें।फिलहाल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह ट्रैफिक डायवर्जन अगले आदेश तक लागू रहेगा।
Tags:GurgaonGurugramgurugramnewspolicegurgaonpolicegurugrampoliceroutedivertadvisory




