BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/City/सोहना एलिवेटेड हाईवे पर बीच सड़क मारपीट,वीडियो वायरल

सोहना एलिवेटेड हाईवे पर बीच सड़क मारपीट,वीडियो वायरल

SM

Sahil Manchanda

Published on Aug 31, 20262 min read

सोहना एलिवेटेड हाईवे पर बीच सड़क मारपीट,वीडियो वायरल
सोहना एलिवेटेड हाईवे पर कट मारने को लेकर विवाद के बाद बीच सड़क मारपीट हो गई। मारपीट के चलते हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। घटना का वीडियो हुआ वायरल
Gurugram- सोहना एलिवेटेड हाईवे पर बीच सड़क मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां कट मारने को लेकर हुए विवाद के बाद एक कार सवार युवक और उसके साथ मौजूद बुजुर्ग ने टैक्सी ड्राइवर के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच ट्रैफिक में हुई इस मारपीट के चलते हाईवे पर जाम लग गया।

जानकारी के मुताबिक, घटना राजीव चौक अंडरपास के पास की बताई जा रही है। चलती गाड़ियों के बीच कार और टैक्सी के कट मारने को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि कार सवार युवक और बुजुर्ग ने टैक्सी ड्राइवर को गाड़ी से बाहर खींच लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे।बीच सड़क अचानक हुई मारपीट के चलते पीछे से आ रहे वाहनों की रफ्तार थम गई। इसी दौरान पीछे फंसी एक कार से सिविल ड्रेस में एक युवक नीचे उतरा। उसके सिर पर पुलिस की कैप थी। युवक ने दोनों पक्षों के बीच पहुंचकर मारपीट कर रहे लोगों को पीछे किया और मामला शांत कराया।

पुलिस की कैप पहने युवक को देखकर मारपीट कर रहे दोनों लोग भी शांत हो गए और सड़क से हट गए। इसी पूरी घटना का वीडियो पीछे चल रही एक कार में सवार युवकों ने बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।फिलहाल वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की ओर से इस मामले में कोई कार्रवाई की गई है या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
Tags:GurgaonGurugramGurugramnewsRoadrageMaarpeetPoliceCrimeCrimenewsGurgaonpoliceGurugrampolice

More from City