बिल्ली पकड़ने के चक्कर में बेसमेंट में गिरी महिला, ICU में भर्ती, रेस्क्यू टीम ने निकाला बाहर

बिल्ली को पकड़ने की कोशिश के दौरान एक महिला बेसमेंट में गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे बाहर निकाला।
Gurugram- एमजी रोड स्थित एक सोसाइटी के पास बने पीजी के बेसमेंट में गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। बिल्ली को पकड़ने के दौरान महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह बेसमेंट में जा गिरी। हादसे में महिला को कमर, सिर के पिछले हिस्से और दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।जानकारी के मुताबिक, 33 वर्षीय नीलम वाटिका सिटी प्वाइंट सोसाइटी के पास स्थित एक पीजी में रहती हैं। रविवार शाम करीब 4 बजे उनकी पालतू बिल्ली अचानक भागने लगी। नीलम उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे गईं। इसी दौरान बालकनी में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे 12 फ़ीट गहरे बेसमेंट में जा गिरीं।
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। महिला बेसमेंट में बुरी तरह घायल अवस्था में मिलीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नीलम सिर के बल नहीं गिरीं, जिसके चलते सिर पर गंभीर चोट से बचाव हुआ। हालांकि, उनके शरीर के कई हिस्सों में चोट आई।सूचना मिलते ही सेक्टर-29 फायर स्टेशन से रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। बेसमेंट की गहराई और स्थिति को देखते हुए फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सावधानीपूर्वक महिला को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस के जरिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनका इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक,अभी तक इस मामले में किसी ने भी कोई शिकायत नहीं दी गई है।
Tags:GurgaonGurugramGurugramnewsHaryanaHaryananewsIncidentSocietyPolice




