BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Political/गुडग़ांव कांग्रेस ने की टूटी सडक़ों, जलभराव, गंदगी, प्रदूषण, जाम व भ्रष्टाचार से आजादी की मांग

गुडग़ांव कांग्रेस ने की टूटी सडक़ों, जलभराव, गंदगी, प्रदूषण, जाम व भ्रष्टाचार से आजादी की मांग

SM

Sahil Manchanda

Published on Aug 13, 20264 min read

गुडग़ांव कांग्रेस ने की टूटी सडक़ों, जलभराव, गंदगी, प्रदूषण, जाम व भ्रष्टाचार से आजादी की मांग
गुरुग्राम में कांग्रेस ने टूटी सड़कों, जलभराव, गंदगी, प्रदूषण, जाम और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरण अभियान शुरू किया।
Gurugram- कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को जनजागरण अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ राहगिरों ने भी टूटी सडक़ों, जलभराव, गंदगी, प्रदूषण, जाम व भ्रष्टाचार से आजादी की मांग करी। पटौदी चौक से शुरू किए गए इस अभियान से आमजन ने भी जुड़ाव करके भाजपा के कुशासन को कोसा।
Article image
पटौदी चौक पर शुरू हुए इस अभियान में कांग्रेस नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम राहगीर भी शामिल हुए। सभी ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर शहर की समस्याओं को उजागर किया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए-टूटी सडक़ों से आजादी, जलभराव से मुक्ति दो, गंदगी और प्रदूषण से निजात दिलाओ। जाम से राहत दिलाओ। भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाओ। जिला अध्यक्ष पंकज डावर ने कहा कि आजादी के 80 साल बाद भी गुडग़ांव के लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
Article image
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कुशासन के कारण शहर की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। कांग्रेस ने जनजागरण अभियान को छह प्रमुख समस्याओं पर केंद्रित किया गया। जिला शहरी अध्यक्ष पंकज डावर ने कहा कि शहर की अधिकांश सडक़ें गड्ढों से भरी हैं। बरसात में ये गड्ढे तालाब बन जाते हैं और हादसों का कारण बनते हैं। थोड़ी सी बारिश में ही अंडरपास और प्रमुख चौक पानी में डूब जाते हैं। ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह फेल है। शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है जिससे बीमारियां फैल रही हैं। वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इसका बच्चों और बुजुर्गों पर सीधा असर पड़ रहा है। बिना प्लानिंग के सडक़ें और फ्लाईओवर बनने से रोजाना घंटों जाम लगता है। आम आदमी का समय और ईंधन दोनों बर्बाद हो रहा है।
Article image

पंकज डावर ने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं दिख रहा। ठेकेदारी और अधिकारियों के गठजोड़ से शहर लूटा जा रहा है।

अभियान के दौरान कई राहगीर भी रुककर प्रदर्शन में शामिल हुए। लोगों ने अपनी समस्याएं बताते हुए कहा कि शिकायत करने के बावजूद प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता। महिलाओं ने कहा कि जलभराव और गंदगी के कारण बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। 
Article image
पंकज डावर ने कहा कि आज हम आजादी दिवस से पहले देश को इन छह बुराइयों से आजादी दिलाने की मांग कर रहे हैं। अगर सरकार ने जल्द कदम नहीं उठाए तो कांग्रेस हर वार्ड, हर चौक पर जाकर लोगों को जागरूक करेगी। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर स्मार्ट सिटी के वादे पूरे न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम देश की आर्थिक राजधानी बनने की राह पर है, लेकिन यहां की सडक़ें गांवों से भी बदतर हैं। 
Article image
डावर ने कहा कि टैक्स तो सबसे ज्यादा लिया जा रहा है, लेकिन सुविधाएं सबसे कम मिल रही हैं। कांग्रेस ने ऐलान किया कि यह जनजागरण अभियान शहर के अलग-अलग इलाकों में चलेगा। इसके बाद पार्टी एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग करेगी। समाधान न होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई।
Tags:GurgaonGurugramGurugramnewsharyanacongressprotestroaddamagedsewerproblembjpnagarnigammcggmda

More from Political