BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Political/विधायक मुकेश शर्मा की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

विधायक मुकेश शर्मा की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

SM

Sahil Manchanda

Published on Aug 13, 20263 min read

विधायक मुकेश शर्मा की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
गुरुग्राम में विधायक मुकेश शर्मा की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। 200 मीटर लंबे तिरंगे के साथ लोगों ने देशभक्ति का संदेश दिया।
Gurugram- स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक मुकेश शर्मा की अगुवाई में निकली इस यात्रा में शहरवासियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लेकर राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम का संदेश दिया। यात्रा के दौरान 200 मीटर लंबे विशाल तिरंगे के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया।
Article image
तिरंगा यात्रा बस स्टैंड के पास स्थित गौशाला ग्राउंड से शुरू हुई और सदर बाजार, सोहना चौक, अग्रवाल धर्मशाला और मोर चौक होते हुए सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। विशाल तिरंगे को लोगों ने अपने हाथों में थामकर देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया।
Article image
इस दौरान विधायक मुकेश शर्मा ने तिरंगे की आन-बान-शान के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों और देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को नमन किया। उन्होंने कहा कि आज देशभर में जिस सम्मान और गर्व के साथ तिरंगा फहराया जा रहा है, उसके पीछे असंख्य वीरों का त्याग और बलिदान है। इन वीर परिवारों के योगदान को देश हमेशा सम्मान के साथ याद रखेगा।
Article image
विधायक मुकेश शर्मा ने नागरिकों से 17 अगस्त तक अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और स्वतंत्रता दिवस के आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के प्रति सम्मान, गौरव, जिम्मेदारी और राष्ट्रीय एकजुटता की भावना को मजबूत करने का अवसर है।
Article image
यात्रा में 200 मीटर लंबे तिरंगे ने विशेष आकर्षण पैदा किया। बड़ी संख्या में लोगों ने विशाल तिरंगे को थामकर भारत माता के जयकारे लगाए। तिरंगे के साथ निकली इस यात्रा ने पूरे शहर में राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश दिया।
Article image
तिरंगा यात्रा में स्कूली विद्यार्थी और खिलाड़ी भी साइकिलों पर तिरंगा लेकर शामिल हुए। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए साइकिल सवार युवाओं ने पूरे यात्रा मार्ग पर देशभक्ति का जोश बढ़ाया। वहीं पुलिस विभाग के बाइक राइडर्स ने भी यात्रा में भाग लेकर माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया।
Article image
यात्रा में युवाओं, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और शहरवासियों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली। अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों की मौजूदगी ने यह संदेश दिया कि राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के प्रति सम्मान हर नागरिक की साझा भावना है। गुरुग्राम की सड़कों पर लहराता विशाल तिरंगा और देशभक्ति के नारों की गूंज स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरे शहर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगती नजर आई।
Tags:GurgaonGurugramharyanaharyananewsbjpharghartirangaindependencedayvidhayakmukeshsharmatirangayatra

More from Political