डीएलएफ फेज-3 में डीटीपीई का बड़ा एक्शन, 7 मकानों से अवैध निर्माण ध्वस्त

डीएलएफ फेज-3 में DTPE का बड़ा एक्शन, 7 मकानों से अवैध निर्माण हटाया और 1.30 किमी सड़क अतिक्रमण मुक्त कराई।
Gurugram- डीएलएफ फेज-3 में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन यानी डीटीपीई ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को डीटीपीई की टीम ने वी-33, वी-34 और वी-35 में कई मकानों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की और करीब 1.30 किलोमीटर सड़क का राइट ऑफ वे भी अतिक्रमण मुक्त कराया।डीटीपीई अमित मधोलिया के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सात मकानों में स्टिल्ट पार्किंग, रियर सेटबैक और सड़क की जमीन पर किए गए अनधिकृत निर्माण को ध्वस्त किया।
कार्रवाई के दौरान V-33/6 में स्टिल्ट पार्किंग के अंदर बनाए गए चार कमरे और दो शौचालय के साथ रियर सेटबैक में किया गया अवैध कवरेज हटाया गया। वहीं V-33/7 में भी स्टिल्ट पार्किंग के चार कमरे, दो शौचालय और रियर सेटबैक का निर्माण ध्वस्त किया गया।इसी तरह V-34/16 में स्टिल्ट पार्किंग में बनाए गए बेडरूम, शौचालय और किचन को तोड़ा गया, जबकि V-34/10A में भी बेडरूम, शौचालय और किचन का अनधिकृत निर्माण हटाया गया।
इसके अलावा V-35/13 में स्टिल्ट पार्किंग के चार कमरे और शौचालय तथा V-35/11 में बनाए गए दो ड्राइंग रूम, सर्वेंट रूम और शौचालय को भी पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान V-35/21 में सड़क की करीब 15 फीट जमीन को कवर कर उसे फ्रंट लॉन में शामिल किए जाने का मामला भी सामने आया। टीम ने इस अतिक्रमण को हटाकर सड़क की जमीन को खाली कराया।
इसके साथ ही डीटीपीई की टीम ने करीब 45 से 50 मकानों के सामने से लगभग 1.30 किलोमीटर लंबाई में रोड का राइट ऑफ वे यानी ROW भी अतिक्रमण मुक्त कराया। अधिकारियों के मुताबिक, मकानों के सामने अलग-अलग तरह के अतिक्रमण के कारण सड़क की उपलब्ध जगह प्रभावित हो रही थी।वहीं, तोड़फोड़ के बाद निकलने वाले निर्माण एवं मलबे को हटाने के लिए डीएलएफ प्रबंधन को भी निर्देश दिए गए हैं। डीएलएफ फेज-3 के वी-ब्लॉक और डब्ल्यू-ब्लॉक में जमा सीएंडडी वेस्ट को निर्धारित प्रक्रिया के तहत तत्काल हटाने को कहा गया है, ताकि सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो।
डीटीपीई की ओर से साफ किया गया है कि डीएलएफ फेज-3 में अनधिकृत निर्माण, स्टिल्ट पार्किंग के दुरुपयोग, सेटबैक कवरेज और सड़क की जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।विभाग ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tags:GurgaonGurugramHaryanaHaryananewsDTPEEncroachmentEncroachmentdriveDemolitiontodfod




