ग्रीनवुड सिटी में अवैध दीवारों पर चला बुलडोजर

सेक्टर-45 स्थित ग्रीनवुड सिटी में अवैध दीवारों पर प्रशासन की कार्रवाई, 4 जगहों से रास्ते किए गए कब्जामुक्त।
Gurugram- सेक्टर-45 स्थित लाइसेंस प्राप्त कॉलोनी ग्रीनवुड सिटी में बुधवार को अवैध निर्माण के खिलाफ तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। इस दौरान RWA ग्रीनवुड सिटी की ओर से आंतरिक सड़कों पर बनाई गई अवैध दीवारों को हटाया गया।ये दीवारें ग्रीनवुड सिटी की आंतरिक सड़कों को इसी सेक्टर के HSVP प्लॉटेड लेआउट से जोड़ने वाले रास्ते पर बनाई गई थीं। अधिकारियों के अनुसार, दीवारों की वजह से HSVP लेआउट में बारिश का पानी जमा हो रहा था और पानी की निकासी का रास्ता बाधित हो गया था।

अभियान के दौरान सड़क पर बनाए गए चार अवरोधों को हटाकर रास्ता खोल दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी लाइसेंस प्राप्त प्लॉटेड रिहायशी लेआउट की सीमा पर इस तरह दीवार खड़ी करने को लेकर कोई निर्धारित नीति या दिशा-निर्देश नहीं हैं।

इसके अलावा ग्रीनवुड सिटी के A-191 स्थित एक अवैध गेस्ट हाउस के मालिक ने मेट्रो कॉरिडोर के साथ लगी सर्विस रोड की एंट्री को भी अवैध रूप से बंद कर रखा था। इस अवरोध को भी मौके पर हटा दिया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, अवैध गेस्ट हाउस के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पहले सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।
Tags:GurgaonGurugramGurugramnewsHaryanaTodfodDemolitionEncroachmentEncroachmentdriveDTP




