BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Crime/सिविल अस्पताल में परिचित पर युवती का यौन शोषण करने का आरोप
Crime

सिविल अस्पताल में परिचित पर युवती का यौन शोषण करने का आरोप

A

Admin

Published on Jun 13, 20262 min read

सिविल अस्पताल में परिचित पर युवती का यौन शोषण करने का आरोप

Gurgaon - रेवाड़ी के एक गांव की रहने वाली 30 वर्षीय युवती ने गुड़गांव के सेक्टर 10ए थाना पुलिस को एक युवक पर अस्पताल परिसर में यौन उत्पीड़न करने की शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, हालांकि शुरुआती जांच और सीसीटीवी फुटेज में अभी तक कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है।


युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी करती है। शुक्रवार रात वह किसी काम से गुड़गांव आई थी। इसी दौरान तबीयत बिगड़ने पर वह इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंची थी। आरोप है कि पिछले दो-तीन साल से उसे परेशान करने वाला एक युवक वहां पहुंच गया और रात के अंधेरे में उसका यौन उत्पीड़न किया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सेक्टर 10ए थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को थाने लेकर आई। पुलिस ने जब युवती के बताए गए समय के आधार पर अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो उसमें कोई संदिग्ध गतिविधि या घटना साफ नहीं पाई गई।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवती घटनाक्रम के बारे में सही तरीके से जानकारी नहीं दे पा रही है और बार-बार अपने बयान बदल रही है। पुलिस का मानना है कि युवती मानसिक रूप से काफी परेशान चल रही है। फिलहाल थाने में लीगल एडवाइजर के माध्यम से उसकी काउंसिलिंग कराई जा रही है। पुलिस ने युवती के परिजनों से भी संपर्क किया है, लेकिन घटना के एक दिन बाद भी वे गुड़गांव नहीं पहुंचे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती के परिजनों से भी बात चल रही है जिनका कहना है कि युवती मानसिक रूप से परेशान है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और काउंसिलिंग के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags:GurgaonGurugramnewsMolestationcivilhospitalpolice

More from Crime