BreakingLoading breaking news...
Bolta Gurugram Logo
...
Home/Crime/रोडरेज में मैनेजर की बीच सड़क पिटाई, अस्पताल में भर्ती
Crime

रोडरेज में मैनेजर की बीच सड़क पिटाई, अस्पताल में भर्ती

A

Admin

Published on Jun 12, 20262 min read

रोडरेज में मैनेजर की बीच सड़क पिटाई, अस्पताल में भर्ती

Gurgaon - निजी कंपनी में काम करने वाले मैनेजर का रास्ता रोककर थार कार में सवार तीन युवकों ने बेरहमी से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पटौदी थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले संजीव कुशवाहा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी कंपनी में बतौर एरिया मैनेजर के पद पर काम करते है और पटौदी इलाके में किराए पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि नौ जून की शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपनी ड्यूटी खत्म करके अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर किराए के कमरे पर जा रहे थे। जैसे ही वे चेतक वेयरहाउस के समीप पहुंचे, तभी पीछे से एक काले रंग की बिना नंबर वाली थार गाड़ी बेहद तेज रफ्तार में आई। थार चालक ने संजीव की बाइक के आगे अपनी गाड़ी अड़ा दी और साइड नहीं दी। जब संजीव ने इसका विरोध किया, तो थार सवार तीनों युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल को जबरन रुकवा लिया।


गाड़ी रुकते ही थार में से तीन युवक नीचे उतरे और संजीव को घेरकर गंदी-गंदी गालियां देने लगे। विरोध करने पर तीनों बदमाशों ने संजीव पर हमला बोल दिया और उन्हें बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। बदमाशों ने संजीव को तब तक पीटा जब तक वे लहूलुहान होकर सड़क पर गिर नहीं गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने संजीव को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी और कहा अगर इस रास्ते पर दोबारा दिखाई दिया, तो सीधे जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपी अपनी थार गाड़ी में बैठकर मौके से फरार हो गए।

Tags:GurgaonGurugramnewsHaryanaRoadragePolice

More from Crime